छत्तीसगढ़

राइस मिल में रखे डेढ़ करोड़ का सामान जलकर राख, आग लगने से मचा हड़कंप

Nil dhankar
8 May 2023 10:20 AM IST
राइस मिल में रखे डेढ़ करोड़ का सामान जलकर राख, आग लगने से मचा हड़कंप
x

कवर्धा। कवर्धा में अचानक आग लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के रामतला गांव में संचालित राइस मिल में आग लगी है. राइस मिल में अचानक भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. राइस मिल में रखे चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दमकल की टीम को दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. पंडरिया थाना का मामला है. जांच में पुलिस जुटी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story