छत्तीसगढ़

मालगाड़ी पटरी से उतरी, ये ट्रैन हुई रद्द

jantaserishta.com
16 Sept 2021 8:36 AM IST
मालगाड़ी पटरी से उतरी, ये ट्रैन हुई रद्द
x
बड़ी खबर

रायपुर: रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली पुरी-दूर्ग ट्रेन को रद किया गया है। दरअसल पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते पुरी-दुर्ग ट्रेन को रद किया गया, जबकि तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया। रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को पुरी-दुर्ग से चलने वाली गाड़ी क्रमांक 08425 / 08426 पूरी-दुर्ग-पुरी स्पेशल ट्रेन रद की गई है। वहीं 15 सितंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी क्रमांक 02093 पुरी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड-जखपुरा-जारोली-चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा-ईब होकर रवाना किया गया। इसी तरह 15 सितंबर को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को खुर्दा रोड-विजयनगरम-टिटलागढ़-लखोली होकर रवाना किया गया। इस असुविधा के लिए रेलवे मंडल ने यात्रियों से खेद व्‍यक्‍त किया है।

दुर्ग-अजमेर और सिकंदराबाद-दरभंगा ट्रेन में अतिरिक्त कोच
रेल यात्रियों की सुविधा का रेलवे प्रशासन पूरा ध्‍यान रख रहा है। अभी हाल ही में रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है। यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी क्रमांक 08213 / 08214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 26 सितंबर को और अजमेर से 27 सितंबर को उपलब्ध रहेगी। वहीं गाड़ी क्रमांक 07007 / 07008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा सिकंदराबाद से 18 सितंबर से 28 सितंबर तक और दरभंगा से 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story