छत्तीसगढ़

जांजगीर के पास मालगाड़ी डिरेल हुई, रेल सेवा बाधित

Nilmani Pal
1 Aug 2025 8:22 AM IST
जांजगीर के पास मालगाड़ी डिरेल हुई, रेल सेवा बाधित
x
ब्रेकिंग

जांजगीर। जांजगीर क्षेत्र के मड़वा प्लांट की लाइन में मालगाड़ी डिरेल हो गई और पटरी से 9 वैगन उतर गए। कोयला अनलोड करने के बाद वापसी में मालगाड़ी डिरेल हुई। सूचना के बाद रेलवे की ART यानी दुर्घटना राहत टीम पहुँची और वैगन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया।

क़रीब 10 घंटे बाद डिरेल हुए वैगन को पटरी पर लाया जा सका। राहत की बात रही कि मालगाड़ी के डिरेल होने की घटना पैसेंजर रूट पर नहीं हुई जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी द्वारा मड़वा में इकाई संचालित की जा रही है। प्लांट तक रेल लाइन बिछी है जहाँ से कोयला लाया जाता है।

यहाँ अनलोडिंग प्वाइंट से 50 मीटर दूर ही मालगाड़ी के 9 वैगन उतर गए, जब कोयला अनलोड करने के बाद मालगाड़ी वापस जा रही थी। डिरेल के बाद ART यानी दुर्घटना राहत टीम को बुलाया गया। फिर वैगन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया और काफ़ी मशक्कत के बाद आख़िरकार 10 घंटे बाद पटरी दुरुस्त हो सकी।


Next Story