छत्तीसगढ़

मालगाड़ी डिरेल, कोरबा रेल लाइन प्रभावित

Nilmani Pal
12 April 2025 5:33 PM IST
मालगाड़ी डिरेल, कोरबा रेल लाइन प्रभावित
x

कोरबा। कोरबा में शारदा विहार और टीपी नगर फाटक के बीच मानिकपुर खदान से बालको जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी का पांचवां डिब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक चलता रहा। इससे पटरी और पहिया दोनों डैमेज हो गए। चालक ने जैसे ही यह देखा, तुरंत मालगाड़ी रोक दी और रेलवे प्रबंधन को सूचित किया। घटना के समय शारदा विहार फाटक बंद था। पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी फाटक के बीच में ही फंस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी हंगामा मचाने लगे। शुरू में लोगों को पटरी से उतरने की जानकारी नहीं थी। गेट मेन ने जब इसकी जानकारी लोगों को दी तब जाकर मामला शांत हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शारदा विहार फाटक में मालगाड़ियों का परिवजन अधिक होता है। इससे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार अंडरब्रिज की मांग की है।

Next Story