छत्तीसगढ़
रेल यात्रियों को सौगात, अंबिकापुर से निजामुद्दीन अब हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन
jantaserishta.com
6 Oct 2026 11:04 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है, अब अंबिकापुर से निजामुद्दीन के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन शुरू हो गई है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के दूसरे साप्ताहिक फेरे का आज शुभारंभ किया गया। सांसद चिंतामणि महाराज और रेलवे के डीआरएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
आखिरकार लंबे समय से की जा रही अतिरिक्त फेरे की मांग अब पूरी हो गई है। अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए आज का दिन खास है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को होगा। दूसरे साप्ताहिक फेरे की शुरुआत सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर की।
संभाग भर के लोग लंबे समय से अतिरिक्त फेरे की मांग कर रहे थे। जिसके बाद सांसद चिंतामणि महाराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। ट्रेन के फेरे बढ़ने से विद्यार्थियों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगा। साथ ही दिल्ली के अलावा देश के दूसरे प्रमुख शहरों तक आने-जाने के लिए भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि सरगुजा के लोगों को बेहतर रेल सुविधा और मजबूत कनेक्टिविटी देना उनकी प्राथमिकता है और ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा साप्ताहिक फेरा सरगुजा में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Tagsअंबिकापुर से निजामुद्दीनअंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेसAmbikapur to NizamuddinAmbikapur-Nizamuddin Express
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





