छत्तीसगढ़

दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में हुई वृद्धि

Nil dhankar
8 Oct 2021 11:59 AM IST
दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में हुई वृद्धि
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का पुनः निर्धारण किया गया है। यह निर्धारण 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिये किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अकुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को अब प्रतिमाह 9540 रूपये, और जोन 'स' के श्रमिकों को 9280 रूपये प्राप्त होगा। पार्ट टाइम चार घंटे काम करने पर जोन ब के श्रमिकों को 4470 रू. एवं जोन स के श्रमिकों को 4640 रू. मिलेंगे। इसी प्रकार अर्द्धकुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को 10190 और जोन स के श्रमिकों को 9930 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। कुशल श्रेणी में जोन ब के श्रमिकों को 10970 और जोन स के श्रमिकों को 10710 रूपये मिलेंगे। उच्च कुशल श्रेणी में श्रमिकों जोन ब के श्रमिकों को 11750 रूपये और जोन स के श्रमिकों को 11490 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Next Story