छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव से पहले CG से कांग्रेस के लिए आई अच्छी खबर
jantaserishta.com
15 April 2024 1:19 PM IST

x
CG NEWS.
कवर्धा: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का विभिन्न राजनीतिक दलों में आना जाना लगा हुआ है। पूरे प्रदेश में जहां कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं वहीं नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेस को संजीवनी मिली है। यहां पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों की घर वापसी हो गई है।
बता दें कि 2 साल पहले पार्टी ने इन्हे निष्कासित कर दिया था। लेकिन फिर से पार्षदों को पार्टी ने वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष सहित पार्षदों की सदस्यता को बहाल कर दिया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने यह आदेश जारी किया है।
बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के आरोप पर पूरे प्रदेश में कार्रवाई की थी, कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन अब फिर से लोकसभा चुनावों से पहले अपने निष्कासित नेताओं को पार्टी में फिर से लेने की पहल शुरू की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





