छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी, दो नई रेल लाइनों को मंजूरी

रायपुर: विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ के लिए खुशख़बरियों का दौर जारी। अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा।
रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ के लिए खुशख़बरियों का दौर जारी अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास… pic.twitter.com/uhYsWOzzXd
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 17, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





