छत्तीसगढ़

179 पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, एसपी ने जारी किया प्रमोशन आदेश

Nil dhankar
3 Oct 2021 11:02 AM IST
179 पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, एसपी ने जारी किया प्रमोशन आदेश
x
छत्तीसगढ़

रायपुर। बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने प्रमोशन आदेश जारी किया है। बिलासपुर सम्भाग से 118 प्रधान आरक्षकों को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया हैं। बिलासपुर संभाग के हेड कांस्टेबल से एएसआई पदोन्नति की विभागीय परीक्षा के बाद पदोन्नत हुए नए एएसआई सूची जारी कर दी गई है। साथ ही बिलासपुर जिले के 61 सिपाहियों को हवलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने आदेश में कहा है कि बिलासपुर रेंज के प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 प्रकाशित की जाती है। योग्यता सूची में सम्मिलित किसी कर्मचारी के विरूद्ध यदि विभागीय जांच अथवा अपराधिक प्रकरण आदि की कार्यवाही लंबित हो तथा बड़ी सजा जो उपरोक्त योग्यता सूची को प्रभावित करती हो, तो उनका प्रकरण पूर्ण वस्तुस्थिति सहित इस कार्यालय को तत्काल भेजा जावे।












Next Story