छत्तीसगढ़

खुशखबरी: दिवाली पर चिटफंड निवेशकों का पैसा होगा वापस...सीएम भूपेश बघेल आज खातों में करेंगे ट्रांसफर

Admin2
12 Nov 2020 10:39 AM IST
खुशखबरी: दिवाली पर चिटफंड निवेशकों का पैसा होगा वापस...सीएम भूपेश बघेल आज खातों में करेंगे ट्रांसफर
x

छत्तीसगढ़/रायपुर। आज CM भूपेश बघेल चिटफंड के निवेशकों को राशि बांटेंगे। राजनांदगांव जिले के 16 हजार 796 निवेशकों को राशि ट्रांसफर करेंगे। राजनांदगांव जिले के 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चिटफंड निवेशकों के खातों में ये राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर कहा- आज से दीपावली पर्व की शुरूआत हो रही है। आइये हम सब कुबेर देव एवं भगवान धन्वंतरि की आराधना के साथ धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए प्रार्थना करें। यह पर्व हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आये, ऐसी कामना करता हूँ। #धनतेरस






Next Story