छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अच्छी खबर: औसत रिकवरी दर 95 प्रतिशत हुई, देखें जिलेवार

Admin2
2 Jun 2021 1:45 PM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अच्छी खबर: औसत रिकवरी दर 95 प्रतिशत हुई, देखें जिलेवार
x

फाइल फोटो 

रायपुर। प्रदेश में पिछले सप्ताह (16 से 24 मई) की तुलना में कोविड संक्रमण से रिकवरी दर 3 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले सप्ताह यह 92 प्रतिशत थी जबकि 31 मई की स्थिति में यह 95 प्रतिशत हो गई है। 25 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दर दर्ज की गई है। सुकमा व राजनांदगांव में 98-98, दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में 97-97, कबीरधाम, कांकेर, बालोद, कोरबा, दंतेवाड़ा व बेमेतरा में 96-96 प्रतिशत रिकवरी दर दर्ज की गई।

Next Story