छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार: शिविर में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मिल रहे सहायक उपकरण
Shantanu Roy
31 May 2026 9:43 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता प्रदान की जा रही है। विभाग की इस पहल से जरूरतमंद हितग्राहियों को न केवल दैनिक जीवन की कठिनाइयों से राहत मिल रही है, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे उनके घर-द्वार तक पहुंच रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में वृद्धजनों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेटेबल वॉकिंग स्टिक (वृद्धजन छड़ी) का वितरण किया जा रहा है। इससे चलने-फिरने में असुविधा का सामना कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को सहारा मिल रहा है तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक आसानी से कर पा रहे हैं।
इसी क्रम में विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत 25 मई को आयोजित शिविर नारायणपुर में मुनिराम, करमुराम यादव एवं लोहरसाय भगत को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। इसी प्रकार 26 मई को विकासखंड पुसौर के बड़े भंडार शिविर में भैयालाल पटेल, साखू यादव एवं जयलाल साहू को वृद्धजन छड़ी वितरित कर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 27 मई को धरमजयगढ़ विकासखंड के खम्हार शिविर में कंचन राम, आनंद राम अगरिया एवं हेमन कुमार राठिया को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। वहीं 28 मई को खरसिया विकासखंड के फरकानारा में आयोजित शिविर में हेतदास महंत, जगसिंह एवं दूजे बाई को एक-एक वॉकिंग स्टिक देकर उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक सुशासन तिहार शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी तथा वॉकिंग स्टिक जैसे उपकरण शामिल हैं। इन सुविधाओं से दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को आवागमन, संवाद और दैनिक गतिविधियों में आसानी हो रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई शपथ, स्वस्थ समाज निर्माण का दिया संदेश
सुशासन तिहार के अंतर्गत केवल हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ही नहीं पहुंचाया जा रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मई को विकासखंड तमनार के धौंराभाठा में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और विकसित समाज की नींव है तथा इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शिवशंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार सुशासन तिहार शिविरों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुशील कुमार सिंह, उग्रसेन पटेल एवं नवरतन सिंह बिंझवार सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा शिविरों में पहुंचकर हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





