छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026, संवाद से समाधान का उत्सव

Nilmani Pal
3 May 2026 10:46 AM IST
सुशासन तिहार 2026, संवाद से समाधान का उत्सव
x

रायपुर। एक मई से छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई है। तिहार 10 जून तक चलेगा। सुशासन तिहार से पहले मुख्यमंत्री ने जिले के कलेक्टर्स से लेकर अफसरों से दोटूक कहा है, तिहार के दौरान जनता की सुनें, सुनाएं नहीं। सीएम विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है, तिहार जनता के लिए है, उनकी दिक्कतों को सुने,समझें और निराकरण की कोशिश करें। सीएम ने अफसरों को जो हिदायत दी है, उस पर काम हो रहा है या नहीं, अफसर जनता की सुन रहे हैं या नहीं और उनका काम हो रहा है या नहीं, इन सब बातों की जानकारी लेने और सरकार के कामकाज के साथ ही अधिकारियों के कामकाज और जनता के प्रति उनके व्यवहार का फीडबैक लेने आज से औचक निरीक्षण करेंगे। सीएम के औचक निरीक्षण को लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया है।

सीएम विष्णुदेव साय के कड़े तेवर को देखते हुए अफसर इस बात को लेकर हलाकान हैं, सीएम का हेलीकॉप्टर उनके जिले में तो नहीं उतर रहा है। सीएम के औचक निरीक्षण को लेकर प्रदेशभर के अफसरशाही में हलचल देखने को मिल रहा है।

कलेक्टर्स से लेकर आला अधिकारी अपने मातहतों को सीधेतौर पर शिविरों में मौजूद रहने। शिविर में आने वाले शहरवासियों से लेकर आम लोगों से सीधे व्यवहार करने, उनकी सुनने और उनके द्वारा बताई जा रही समस्याओं के निराकरण पर फोकस करने की हिदायत दी है। सीएम के औचक निरीक्षण की जानकारी जब से अफसरों को लगी है, जिले में मुस्तैदी तो दिखाई दे रही है, साथ ही शिविरों में सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर मैदानी अमलों की मौजूदगी को लेकर हिदायतें दी जा रही है। यह भी देखने में आ रहा है, कलेक्टर व विभाग प्रमुखों का फोकस शिविर और शिविर स्थल पर पहुंचने वाले आम लोगों पर है।


Next Story