छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार: बडे़ भंडार शिविर में स्वच्छग्राही दीदियों का हुआ सम्मान
Shantanu Roy
27 May 2026 10:27 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े भंडार में आयोजित शिविर में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रायगढ़ द्वारा जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली एवं कोतमरा की स्वच्छग्राही दीदियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वच्छता किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें गांवों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे के उचित प्रबंधन एवं दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और अधिक गति मिलेगी। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का यह प्रयास ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





