छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र
Shantanu Roy
10 Jun 2026 11:39 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार के तहत धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू में आयोजित समाधान शिविर में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आवश्यक दस्तावेज हाथ में मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने भी राहत महसूस की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अपने हाथों से बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे उन्हें स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, शासकीय योजनाओं तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं उनके गांव के निकट ही उपलब्ध हों।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मुकेश मांझी, मंजू, प्रशांत कुर्रे, अन्नू टंडन एवं मलिंगा तिग्गा शामिल हैं। प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आवश्यक सेवाएं सीधे गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा न केवल जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, बल्कि विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। कापू में विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरण का यह अवसर शासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





