
रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के साथ मनाया गया। चर्चों के पवित्र स्थान काले वस्त्रों से ढाँक दिये गए थे।इस मौके पर होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रूस का रास्ता के पारंपरिक संस्कार के रूप में जुलूस आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर की अगुवाई में निकाला।। प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कही सात वाणियों पर चर्चों में मनन किया गया। इसमें हजारों मसीही शामिल हुए।
गुड फ्राइडे पर सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर, बिलीवर्स चर्च , सेंट पीटर चर्च ज़ोरा, ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूज़ चर्च में आराधना हुई। 1. सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर में छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप सुषमा कुमार विशेष आराधना में शामिल हुए। गुड फ्राइडे आराधना में, नितिन लॉरेंस रुचि धर्मराज, जॉन राजेश पॉल और प्रवीण जेम्स, रुचि धर्मराज, किरण सिंह भी शैमल हुए!
ईस्टर पर सनराइज सर्विस रविवार को सुबह 5 बजे कब्रस्थान में होगी। इसके बाद ईस्टर आराधना कैथेड्रल में सुबह 9 बजे होगी। 2. सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरनबाजार रायपुर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, वीजी फादर सबास्टियन पी और फ़ादर जॉन जेवियर पवित्र मिसा संस्कार संपन्न कराया। गुड फ्राइडे पर क्रूस का रास्ता जुलूस अपरान्ह 3 बजे होली क्रॉस प्राइमरी स्कूल से कैथेड्रल तक निकली फिर मिडनाइट तक आराधना हुई।





