छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, निकली वैकेंसी

Nil dhankar
16 July 2022 10:09 AM IST
बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, निकली वैकेंसी
x

बेमेतरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2 पद पर वैकेंसी निकाली हैं। आपको आवेदन डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। ध्यान रहे कि WCD BemetaraBharti2022 के लिए केवल छतीसगढ़ निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।

महिला एवं बाल विकास बेमेतरा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जूलाई से 19 जूलाई तक होगी । आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय,संस्था या बोर्ड से 5वी और 8वीं अथवा Law/MSW के समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आपके पास कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

21 से अधिकतम 35 वर्ष की आयु की आवश्यकता होगी। हालांकि आरक्षक के आधार पर 10 वर्ष तक आयु सीमा में छुट मिलेगी। WCD Bemetara Vacancy 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा/ मेरीट सूची/ साक्षात्कार/ समूह चर्चा आयोजित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।


Next Story