छत्तीसगढ़

रिटायर्ड अधिकारी के घर सोने के जेवर और नकदी की चोरी, ताला टूटा देखकर उड़े होश

Nil dhankar
15 March 2022 5:51 PM IST
रिटायर्ड अधिकारी के घर सोने के जेवर और नकदी की चोरी, ताला टूटा देखकर उड़े होश
x

बिलासपुर। सिरगिट्टी के गोविंद नगर मेें चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी 35 हजार स्र्पये और सोने के जेवर पार कर दिए। इस दौरान रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी के साथ आंखों का इलाज कराने के लिए भिलाई गए हुए थे। चोरी की सूचना पर पीड़ित दंपत्ती वापस आए। उनकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

सिरगिट्टी के गोविंद नगर में रहने वाले नीलकंठ राव रंगारी टाटा स्टील प्लांट के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनका बेटा देवेंद्र झारखंड के चाइबासा में नौकरी करता है। घर में वे अपनी पत्नी और बहू शीतल के साथ रहते हैं। बहू मकान में ही किराना दुकान का संचालन करती है। एक माह पहले रिटायर्ड अधिकारी अपनी आंख का इलाज कराने के लिए भिलाई चले गए। घर में उनकी बहू अकेले रह रही थी।

आठ मार्च को उनकी बहू शीतल भी पति के पास झारखंड चली गई। मकान में ताला लगा हुआ था। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उनकी बहू को फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी के साथ शहर वापस आए। राज आठ बजे वे अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर नकद 35 हजार स्र्पये, सोने की दो अंगुठी, सोने की बाली, सोने का लाकेट पार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है।


Next Story