छत्तीसगढ़

सोने की चेन की लूट: ट्रेवल संचालक की शिकायत पर बाल लूटेरे सहित 3 गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Jun 2022 12:40 PM IST
सोने की चेन की लूट: ट्रेवल संचालक की शिकायत पर बाल लूटेरे सहित 3 गिरफ्तार
x

बिलासपुर। स्कूटी सवार ट्रेवलर्स संचालक के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की देर रात ट्रेवलर्स संचालक अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गया। इसी वहां से जा रहे कुछ लड़को ने उसके साथ मारपीट कर सोने की चेन लूटकर भाग गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के शास्त्री नगर निवासी देवेंद्र मिश्रा ट्रेवल संचालक है। ट्रेवल संचालक सोमवार की देर रात 1 बजे वह लोयला स्कूल की ओर से अपने घर लौट रहा था। अभी वह बहतराई चौक के पास पहुंचा था, तभी उसकी एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। इस हादसे में वह घायल हो गया। इस हादसे के बाद तीन लड़के उसके पास दौड़कर आए। लड़कों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसके गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। घायल ट्रेवलर्स संचालक की शिकायत पर केस दर्ज करने के बजाए पुलिस ने उसे चलता कर दिया। साथ ही जांच कर केस दर्ज करने की बात कही। इस बीच पुलिस बदमाश लड़कों की तलाश करती रही। मंगलवार को पुलिस ने जांच के दौरान दो नाबालिग के साथ बहतराई चौक निवासी अभिषेक साहू को पकड़ लिया।

Next Story