छत्तीसगढ़

महिला के गले से सोने की चैन की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Nil dhankar
22 Nov 2021 12:21 PM IST
महिला के गले से सोने की चैन की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
x

demo pic 

छग न्यूज़

बिलासपुर। शादी में शामिल होने रायपुर से पहुंची महिला के गले से सोने की चेन लूटकर एक्टिवा सवार युवक भाग निकला। पीड़ित महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब तक लुटेरा वहां से गायब हो गया था। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का सुराग ढूंढ रही है।

रायपुर में रहने वाल रश्मि सोनी(23) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शहर आई थी। शनिवार को संस्कार भवन में शादी का कार्यक्रम था। इसके बाद वे ग्रीन गार्डन कालोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आ रही थीं। कालोनी की गेट के पास वे आटो से उतरकर पैदल ही जा रही थीं। इसी बीच पीछे से आए एक्टिवा सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन लूट लिया।

महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही लुटेरा वहां तेजी से भाग निकला। पीड़ित ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब तक लुटेरा गायब हो गया था। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Next Story