छत्तीसगढ़

टहल रही महिला के गले से सोने की चेन पार, स्नेचर की तलाश में पुलिस

Nil dhankar
1 April 2024 3:38 PM IST
टहल रही महिला के गले से सोने की चेन पार, स्नेचर की तलाश में पुलिस
x
छग

भिलाई। मार्निंग वॉक पर घर से निकली वृद्धा की ढाई तोले की चेन अज्ञात युवक गले से खींच कर भाग निकला। काफी देर तक चीख पुकार लगाने के बाद बदहवास महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। नेवई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 356 व 379 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

नेवई पुलिस ने बताया कि अजय पाण्डेय (53 वर्ष) मैत्रीकुंज रिसाली ने बताया कि उनकी मां प्रमिला पाण्डेय (70 वर्ष) करीब साढ़े 5 बजे रोजाना की तरह मार्निंग वॉक पर गई थी। करीब सवा 6 बजे वह घबराहट में चिल्लाते हुये घर आई और बताई कि जब 5.55 बजे अवंती उद्यान मैत्रीकुंज के पास वह टहल रही थी, तभी एक अज्ञात लडक़ा जिसकी उम्र करीब 25 साल होगी, पीछे से पैदल आया और उनके गले में पहनी सोने का चैन को बल पूर्वक खींच कर भाग निकला। सोने की चेन का वजन करीब 2.5 तोला और कीमत 1 लाख रूपये है।

Next Story