छत्तीसगढ़
रायपुर में सूने मकान से 3 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
7 July 2026 6:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में सूने मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 3 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
पुलिस के अनुसार, हाण्डीपारा निवासी कांति साहू ने आजाद चौक थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर ग्राम नकटी में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं और रात में वहीं रुक गई थीं। अगले दिन 6 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर पहुंचीं तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर अलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर आजाद चौक थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण, उपलब्ध डाटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली। पुलिस ने हाण्डीपारा आजाद चौक निवासी मोहम्मद बिलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी मोहम्मद बिलाल ने अपने एक साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात बरामद कर लिए। बरामद जेवरों की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विधि के साथ संघर्षरत बालक के खिलाफ पहले भी आजाद चौक थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि चोरी, नकबजनी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
मोहम्मद बिलाल पिता मोहम्मद गुलाब (19 वर्ष)
निवासी हाण्डीपारा शिवनगर, थाना आजाद चौक, रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
Tagsरायपुर क्राइम न्यूजआजाद चौक थानाहाण्डीपारा चोरी मामलारायपुर पुलिस कार्रवाईसोने चांदी के जेवर चोरीचोरी का खुलासाएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटCCTV जांचआरोपी गिरफ्तारनाबालिग आरोपी3 लाख के जेवर बरामदरायपुर अपराध समाचारछत्तीसगढ़ पुलिसRaipur Crime NewsAzad Chowk Police StationHandipara theft caseRaipur Police actiontheft of gold and silver jewellerytheft revealedAnti Crime and Cyber UnitCCTV investigationaccused arrestedminor accusedjewellery worth Rs 3 lakh recoveredChhattisgarh Police
Next Story





