छत्तीसगढ़

सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर औरनकदी पार, पड़ोसी ने दी मालिक को ताला टूटने की जानकारी

Nilmani Pal
28 Nov 2021 5:04 AM GMT
सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर औरनकदी पार, पड़ोसी ने दी मालिक को ताला टूटने की जानकारी
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के कौड़िया में रहने वाला परिवार धान कटाई के लिए पड़ोस के गांव गया था। इस बीच चोरों ने सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकद रकम पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के कौड़िया में रहने वाले समीर वस्त्रकार छात्र हैं। वे गांव में अपनी दादी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे वे मकान में ताला लगाकर अपनी दादी के साथ धान कटाई के लिए ग्राम कुली चले गए। शनिवार की दोपहर वे अपने गांव लौटे। मकान का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरों में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था।

पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी पेटी से 15 हजार रूपए नकद, सोने और चांदी के जेवर पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले महेश्वर गंधर्व रसोइया का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम वे अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रात होने के कारण वे रिश्तेदार के घर नवापारा में स्र्क गए। शनिवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। इसके बाद पत्नी के साथ घर पहुंचे। यहां मकान का ताला टूटा हुआ था।

चोरों ने आलमारी और संदूक के सामान को बिखेर दिया था। आलमारी से चांदी के जेवर, एलईडी टीवी और चार हजार रुपये नकद गायब थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।


Next Story