
x
छग
Raipur. रायपुर। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सिलतरा, रायपुर स्थित गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड के 1.8 एमटीपीए पैलेट प्लांट में विनिर्माण एवं मेंटेनेंस कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्यवाही कारखाना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के उल्लंघन तथा कारखाने में घटित गंभीर दुर्घटना के मद्देनज़र की गई।
विभागीय अधिकारियों ने 26 सितम्बर 2025 को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कारखाने के ट्रेवलिंग ग्रेट बिल्डिंग के फर्नेस चेम्बर पीएम-02 में कार्य के दौरान अचानक कास्टेबल वाल एवं एक्रेशन गिर जाने से 06 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई तथा 06 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में किया गया।
विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि जब तक कारखाना प्रबंधन सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपाय एवं व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं कर लेगा, तब तक पैलेट प्लांट का संचालन बंद रखा जाएगा। कारखाना प्रबंधन को श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के पश्चात कारखाना प्रबंधन ने मृत श्रमिकों के आश्रितों को कुल 46 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है तथा प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही है।
ये था पूरा मामला
धरसींवा इलाके में गोदावरी पॉवर एंड इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के पेलेट यूनिट के ठंडा हुए बिना उसमें लोहे का मलबा हटवाया जा रहा था। इस दौरान मशीन का हॉफर गिर गया। इससे लोहे के मलबे में कई मजदूर दब गए। 6 मृतकों की ही पहचान हो पाई है। घटना शुक्रवार को करीब 3 बजे की है। इसकी सूचना मिलने पर मजदूरों के परिजन फैक्ट्री पहुंचे, तो प्रबंधन ने सभी को बाहर ही रोक दिया। किसी को भीतर जाने नहीं दिया गया। यहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के मजदूर भी काम कर रहे थे। बताया जाता है कि उनकी भी मौत हो गई है। घटना में फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देर रात तक मलबा हटाने का काम चलता रहा। मृतकों की पहचान भी नहीं हो पाई है। फैक्ट्री के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी मौके पर तैनात: घटना की सूचना बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीएम उमाशंकर बंदे व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद धरसींवा थाने में मर्ग कायम किया है। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
गंभीर रूप से घायलों का निजी अस्पताल में हो रहा इलाज
गोदावरी हादसे में घायल 5 लोगों का इलाज देवेंद्रनगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोग मामूली रूप से झुलसे हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ये खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद ये स्वस्थ हो जाएंगे। मामूली चोट वाले एक मरीज को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी भी दे दी गई है। 47 वर्षीय पवन कुमार के ऊपर गर्म स्लैब गिरा है। वे बाल-बाल बच गए। इनके दाएं घुटने व एल्बो झुलस गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





