छत्तीसगढ़

ऐसे ही नहीं कहलाते भगवान: कोरोना संक्रमित महिला की विषम परिस्थितियों डॉक्टरों ने बचाई जान, प्रसव के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Admin2
22 April 2021 12:25 PM IST
ऐसे ही नहीं कहलाते भगवान: कोरोना संक्रमित महिला की विषम परिस्थितियों डॉक्टरों ने बचाई जान, प्रसव के बाद बिगड़ी थी तबीयत
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना से जहां पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ऐसी स्थिति में कई विषम परिस्थितियों का सामना भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत ने बताया कि जांजगीर जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में भर्ती गर्भवती कोरोना संक्रमित महिला का 3 दिन पूर्व नॉर्मल डिलीवरी कराया गया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। लेकिन 2 दिन बाद ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। ऐसी विषम परिस्थितियों में सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत के मार्गनिर्देशन में डॉक्टर अरविंद एक्का की टीम ने तत्काल आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कर महिला का सफल ऑपरेशन किया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। विषम परिस्थिति में किए गए इस कार्य की सराहना हो रही है।

Next Story