छत्तीसगढ़

बेज़ुबानों के लिए भी भगवान समान हैं डॉक्टर, इंजेक्शन देकर कुत्ते की बचाई जान

Nil dhankar
20 Feb 2022 10:50 AM IST
बेज़ुबानों के लिए भी भगवान समान हैं डॉक्टर, इंजेक्शन देकर कुत्ते की बचाई जान
x

रायपुर। डॉक्टर्स सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बेज़ुबानों के लिए भी भगवान समान हैं. ये ट्वीट छग के आईपीएस अफसर दिपांशु काबरा ने किया, और आगे लिखा - शासकीय ज़िला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने #छोटू का 9दिन लगातार इलाज कर Paro Virus Infection से बचाया. डॉ. किरण चौधरी और उनकी टीम ने इस नेक काम से मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है.

बता दें कि आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा Twitter पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर कुछ न कुछ मजेदार वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते है। कुछ दिनों पहले एक बच्ची का वीडियो शेयर किया था जो अपने पिता के साथ गाना गा रही थी। उस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था।


Next Story