छत्तीसगढ़

बकरों की हो रही थी तस्करी, लोगों ने देखा तो भागा तस्कर

Shantanu Roy
27 Aug 2022 4:26 PM GMT
बकरों की हो रही थी तस्करी, लोगों ने देखा तो भागा तस्कर
x
बड़ी खबर
बिलासपुर। आधी रात बोलेरो में सवार होकर चोर दर्रीकापा गांव पहुंचा। किसान के घर से 14 बकरे-बकरियों को चोरी कर गाड़ी में भरने के बाद भागने लगा। इस बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पीछा करने लगे। तभी खराब सड़क के कारण चोर की गाड़ी फंस गई। इसके बाद चोर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और बकरे-बकरियों को जब्त कर लिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीकापा के रहने वाला विजय अनंत पिता सकरू अनंत बकरा-बकरी पालन का काम करते हैं। बकरा-बकरियों को रखने के लिए घर के बाहर सड़क किनारे शेड बनवाया है। शेड में 28 बकरे-बकरी हैं। 26 अगस्त की रात विजय बकरियों को दाना-पानी देकर लकड़ी के दरवाजे में ताला लगाकर सो गए। रात करीब 1.30 बजे किसान विजय के चाचा उमा शंकर अनंत लघुशंका करने के लिए उठा। तब बकरियों की आवाज सुनकर बाहर निकला। शेड के सामने सफेद रंग के बोलेरो गाड़ी में एक युवक बकरे-बकरियों को भर रहा था। चोर को देखकर उन्होंने शोर मचाया।
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीकापा के रहने वाला विजय अनंत पिता सकरू अनंत बकरा-बकरी पालन का काम करते हैं। बकरा-बकरियों को रखने के लिए घर के बाहर सड़क किनारे शेड बनवाया है। शेड में 28 बकरे-बकरी हैं। 26 अगस्त की रात विजय बकरियों को दाना-पानी देकर लकड़ी के दरवाजे में ताला लगाकर सो गए। रात करीब 1.30 बजे किसान विजय के चाचा उमा शंकर अनंत लघुशंका करने के लिए उठा। तब बकरियों की आवाज सुनकर बाहर निकला। शेड के सामने सफेद रंग के बोलेरो गाड़ी में एक युवक बकरे-बकरियों को भर रहा था। चोर को देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर विजय कांत भी बाहर निकला। इतने में चालक बोलेरो लेकर भागने लगा। विजय ने अपने चाचा के साथ वाहन का पीछा किया। रोड खराब होने के कारण बोलेरो कपसियाकला चौक के पास सड़क किनारे फंस गई। पकड़े जाने के डर से चालक गाड़ी और बकरियों को छोड़कर भाग गया। पीछा करते हुए किसान गाड़ी के पास पहुंचे। इसके बाद गांव वालों को उठाकर जानकारी दी। गाड़ी लाक था। इसलिए ग्रामीणों ने दरवाजा के कांच को तोड़ दिया। अंदर 14 बकरे-बकरियां मिले। कोटा पुलिस का कहना है कि आरटीओ विभाग से वाहन मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद घटना में जितने लोग शामिल हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story