छत्तीसगढ़
जशपुर विकासखण्ड के 5 स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई किया गया वितरण
Nil dhankar
9 April 2022 7:22 AM IST

x
जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने हेतु पशुधन विकास द्वारा गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग के उप संचाल जी.एस.तंवर ने बताया कि आज जशपुर विकासखण्ड के गौठान से जुड़ी 05 स्व सहायता समूह की महिलाओं को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बकरी इकाई का वितरण किया गया। इनमें आरा के कविता स्व सहायता, बालाछापर के इंदिरा स्व सहायता समूह, बोकी के लक्ष्मी स्व सहायता समूह, लोदाम के तुलसी स्व सहायता समूह और घोलेंग के रातरानी स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं।
Next Story





