छत्तीसगढ़
बकरे की हत्या का मामला, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
19 Aug 2023 12:50 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रतनपुर से बकरे की हत्या का मामला सामने आया था। बकरे की हत्या को लेकर किसान ने कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में निकल गई और आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर उमाशंकर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसाझार के बछाली खुर्द गांव का है।
बता दें, पीड़ित किसान परदेशी राम ने सरपंच के ट्रैक्टर ड्राइवर पर बकरे की चोरी कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पीड़ित परदेशी राम शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि, बकरे को गला दबाकर मार दिया गया और फिर शव को पैरावट में छिपाकर रखा गया। जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429 के तहत की मामला दर्ज कर लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





