छत्तीसगढ़
पुराने विवाद में बकरी चराने वाले युवक पर हमला, आंख में गंभीर चोट
Shantanu Roy
20 July 2025 10:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ग्राम राटाकाट थाना आरंग निवासी एक बकरी चराने वाले युवक पर चखना दुकान के पास खड़े होने के दौरान जानलेवा हमला किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय साधराम निषाद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में महासमुंद के RLC अस्पताल में भर्ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2025 को रात्रि करीब 7 से 8 बजे के बीच साधराम निषाद नहर पार हरि निषाद की चखना दुकान के पास खड़ा था, तभी दुकान के भीतर मौजूद बिसेसर निषाद बाहर आया और किसी पुराने विवाद को लेकर उसे गालियां देने लगा। आरोप है कि बिसेसर ने जान से मारने की धमकी दी।
हाथ में रखी खाली शीशी से साधराम की बाईं आंख पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। घटना के दौरान वहां मौजूद तानसिंह का छोटा बेटा और अन्य स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। हमले के बाद साधराम कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने अपनी सास को फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसका बेटा महेश्वर और मामा दादू मौके पर पहुंचे और घायल को RLC अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया। फिलहाल घटना की शिकायत पुलिस से की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Tagsआरंग हमलाचखना दुकान विवादबकरी चरवाहा हमलाआंख में शीशी मारीमहासमुंद अस्पताल भर्तीRaipur assaultBakkari Charane Wala InjuredChhakna Shop FightEye Injury Bottle AttackRLC Hospital MahasamundRattakat village fightछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





