छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक के कार का कांच टूटा, मंत्री निवास घेराव के दौरान हुआ बवाल

Nilmani Pal
24 Feb 2023 10:16 AM GMT
पूर्व विधायक के कार का कांच टूटा, मंत्री निवास घेराव के दौरान हुआ बवाल
x
छग

बेमेतरा। मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के निवास का घेराव करने निकले। इस घेराव में सांसद विजय बघेल, पूर्व MLA लाभचंद बाफना भी मौजूद है। घेराव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ है। कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद में पथराव भी हुआ है। इस पथराव में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के कार का कांच टूट गया है।

ईडी के सामने उत्पाद की छूट क्यों - जयंती पटेल

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार मामलों की जांच कर रही ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस की राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोहरा मापदंड सबके सामने आ गया है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ईडी दफ्तर के सामने उत्पात मचाने की छूट है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी के काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं तब कानून व्यवस्था सही है और ईडी छत्तीसगढ़ को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों के यहां छापे मारकर साक्ष्य जुटा रही है तो यह उत्पीड़न करार देकर मुख्यमंत्री अदालत जाने की धमकी दे रहे हैं। आखिर उन्हें अदालत जाने से रोका किसने है। भूपेश बघेल अदालत जाएं और बतायें कि ईडी हमारे संरक्षण में पनपे फले फूले भ्रष्टाचार के पीछे पड़ गई है। हमारे पसंदीदा भ्रष्टाचारियों को पीड़ा हो रही है। वे यह भी बतायें कि इससे मुख्यमंत्री के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि हमारे 4 नेताओं की बस्तर में टारगेट किलिंग कराई गई। हमने अपने साथियों की निर्मम राजनीतिक हत्या के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया तो भूपेश बघेल की पुलिस ने हमारे खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया के तहत भ्रष्टाचारियों के खिलाफ तफ्तीश कर रही ईडी की कार्यवाही में बाधक बनकर ईडी दफ्तर के सामने उपद्रव कर रही है तो कोई दिक्कत नहीं है। ईडी के खिलाफ राज्य सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचा गया है। ताकि वह भ्रष्टाचारियों के सरगना तक न पहुंच सके।

Next Story