छत्तीसगढ़

महिला कांस्टेबल को पीटने वाली युवतियां गिरफ्तार, नशे में टुन्न थी दोनों

Nilmani Pal
2 Oct 2023 7:58 AM GMT
महिला कांस्टेबल को पीटने वाली युवतियां गिरफ्तार, नशे में टुन्न थी दोनों
x
छग

बस्तर। जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवतियों ने एक महिला कांस्टेबल की पिटाई कर दी। दोनों युवतियां शराब के नशे में थी। किसी बात को लेकर इनका ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से विवाद हो गया। अब पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह मामला एक अक्टूबर की देर रात का है। जब गणेश विसर्जन के लिए झांकी निकाली थी। उसी समय सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। इसी बीच एक स्कूटी में दो युवती शिल्पा कश्यप (26) और प्रिया शर्मा (26) आईं। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने शराब पी रखी थी। युवतियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर हाथापाई पर उतर आईं। दोनों ने मिलकर महिला कांस्टेबल की बेदम पिटाई कर दी। फिर अन्य महिला कांस्टेबल ने इस विवाद को शांत करवाया।

घटना के बाद महिला कांस्टेबल सिटी कोतवाली में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story