छत्तीसगढ़

बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Shantanu Roy
1 Sept 2025 9:11 PM IST
बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
x
छग
Sukma. सुकमा। पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सुकमा में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान एवं बालिका सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं।


साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम व तस्करी, शालात्यागी बालिकाएं, गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन फ्रेंडशिप के खतरे और बचाव जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को वीडियो माध्यम से जागरूक किया गया तथा जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए सुरक्षित और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी मनीषा शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर लखेश्वरी, सुपरवाइजर अमित नाग एवं मुडा पोडियामी, विद्यालय के प्राचार्य पी. अनिल एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Next Story