छत्तीसगढ़

DJ धून में थिरक रही थी लड़कियां, युवक के इस हरकत से हुआ भारी विवाद

Nil dhankar
30 Jun 2023 9:30 AM IST
DJ धून में थिरक रही थी लड़कियां, युवक के इस हरकत से हुआ भारी विवाद
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश पर जमकर मारपीट हुई। इस हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई का एक VIDEO भी सामने आया है। जिसमें महिलाएं भी एक युवक को घेरकर जमकर पिटाई करते नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मोहल्ले में छट्‌ठी कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें लड़कियां डीजे में थिरक रहीं थीं। उन्हें देखने के लिए युवक बाइक से बार-बार आना जाना कर रहा था। इस दौरान उसे मना करने पर विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर बाद में जमकर मारपीट हुई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

अशोक नगर के मुरुम खदान के पास रहने वाला गणेश साहू बाइक मैकेनिक है। बीते रविवार को उसके मोहल्ले में संजय श्रीवास के घर में छट्‌ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें डीजे लगाकर मोहल्ले के लड़के और लड़कियां डांस कर रही थीं। उसी समय युवक रिंकू खान अपनी बाइक से बार-बार आना-जाना कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर गौकरण ऊर्फ बोधू ने उसे मना किया, तब रिंकू ने विवाद शुरू कर दिया। फिर 27 जून को उसी पुराने विवाद पर उसने अशोक नगर चौक के पास मुख्तार खान के साथ मिलकर गौकरण ऊर्फ बोधू व बिट्टू पाठक के साथ मारपीट कर दिया। इसके बाद से उनके बीच रंजिश शुरू हो गई।


Next Story