छत्तीसगढ़
जिले से चयनित बालिकाएं शैक्षणिक भ्रमण पर हुई बिलासपुर रवाना
Shantanu Roy
22 Aug 2025 8:04 PM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाती के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं मिशन शक्ति (हब) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत चयनित प्रतिभागी बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 22 अगस्त को जिले से चयनित प्रतिभावान बालिकाओं को शैक्षणिक ज्ञानवर्धन और अनुभव अर्जन के लिए स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई जिला बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं में केवल शैक्षणिक और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना ही नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करना रहा। इस शैक्षणिक यात्रा में बालिकाओं के साथ मिशन शक्ति हब की जिला समन्वयक तारा कुशवाहा, पीओआईसी संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखरेख) बिंदिया खलखों,अशुन्ता लकड़ा तथा चयनित छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





