छत्तीसगढ़

नाली की बदबू से बेहोश हो रही छात्राएं, अगरबत्ती जलाकर पढ़ने मजबूर

Nil dhankar
27 Sept 2022 5:55 PM IST
नाली की बदबू से बेहोश हो रही छात्राएं, अगरबत्ती जलाकर पढ़ने मजबूर
x

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में हाई स्कूल की छात्राएं बजबजाती नाली के गंदे पानी की बदबू से परेशान होकर अगरबत्ती जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बदबू के कारण स्कूल में कई बार छात्राएं बेहोश हो चुकी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। परेशान छात्राओं की समस्याओं को देखकर स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत नगर पंचायत के आलाधिकारियों से भी की है लेकिन नगर पंचायत ने अभी तक इस समस्या से निजात दिलाने कोई पहल नहीं की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले में पत्थलगांव में शासकीय इंदिरा गांधी कन्या हाई स्कूल स्थित है। स्कूल के पीछे से एक नाली गुजरती है जिसमें शहर की सड़कों, कई घरों और होटलों से निकलने वाला गंदा पानी बहता है। समय पर नाली की सफाई नहीं होने से पानी जाम हो जाता है, जिसके कारण नाली से बदबू आने लगती है। कई बार इसकी शिकायत स्कूली छात्राओं ने अपने प्रिंसिपल से भी की है लेकिन अभी तक छात्राओं को इस बजबजाती नाली के बदबू से छुटकारा नहीं मिल पाया है।

Next Story