छत्तीसगढ़

एनीकट में मिली युवती की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

Nil dhankar
29 May 2023 11:57 AM IST
एनीकट में मिली युवती की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका
x
छग

कोरबा। राताखार स्थित हसदेव नदी एनीकट डैम में युवती की लाश तैरती हुई मिली है. घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह डैम नहाने पहुंचे लोगों की नजर जब इस लाश पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस युवती के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जता रही है. युवती लाल टीशर्ट ब्लैक जींस और जूता पहनी हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story