छत्तीसगढ़

सेक्सुअल ऑडियो वायरल करने की दी धमकी, युवती की बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Nil dhankar
29 March 2025 9:50 AM IST
सेक्सुअल ऑडियो वायरल करने की दी धमकी, युवती की बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
x
छग

जगदलपुर। एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। ओडिशा के रहने वाले अबरार खान (31) ने जगदलपुर की युवती से फोन से सेक्सुअल बातचीत की, फिर उसकी रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 56 हजार लिए। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना फोन नंबर शेयर किया। दोनों की बीच बातचीत होते होते दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं दोनों मिलना-जुलना भी शुरू कर दिए थे।

इसी बीच युवक ने अपनी प्रेमिका से सेक्सुअल बातचीत की और बिना बताए ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद उसे वायरल करने की लगातार धमकी देने लगा और पैसे की डिमांड की। वहीं अलग-अलग बार उससे करीब 1 लाख 56 हजार रुपए ऐंठ लिए।

पीड़िता ने जब पैसे देने से मना किया तो युवक ने उसे धमकाया कि यदि पैसे नहीं दिए तो सबसे पहले ऑडियो को उसके परिजनों को भेज देगा। जिसके बाद युवती बोधघाट पुलिस थाना पहुंची और उसने FIR दर्ज करवा दी।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। वहीं, SP शलभ सिन्हा ने जवानों की टीम बनाई और उस टीम को युवक को पकड़ने के लिए ओडिशा के कोटपाड़ भेजा गया। जहां युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Next Story