छत्तीसगढ़

कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है : पूनम शुक्ला

Nil dhankar
4 April 2025 12:07 PM IST
कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है : पूनम शुक्ला
x

बिलासपुर। धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर वृहद कन्या पूजन का कार्यक्रम जतिया तालाब परिसर में आयोजित किया गया।इसमें मिनी बस्ती, कस्तूरबा नगर, अटल आवास, ओम नगर, सिंधी कॉलोनी की कन्याओं और छोटे बच्चों ने भाग लिया। धर्म जागरण परिवार ने पहले कन्याओं और बच्चों को पानी बचाने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत मिटाने का संदेश दिया। बच्चों के पैर धोकर उनका सिंगार किया गया। बच्चों को एक पंगत में बिठाकर उन्हें प्रसाद परोसा गया।

बच्चों के भोजन पश्चात उन्हें सिंगार सामग्री और दक्षिणा दिया गया। धर्म जागरण समन्वय द्वारा 1100 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर बिलासपुर की सक्रिय समाजसेवी भाजपा नेत्री पूनम शुक्ला ने कहा कि कन्या भोज भारतीय संस्कृति में एक पवित्र और आदर्श परम्परा है जिसका उद्देश्य कन्याओं का सम्मान करना और उन्हें आशीर्वाद देना है।

यह परम्परा विशेष रूप से हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है, जहां कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में पूनम शुक्ला, उषा यादव, सरिता खांडे, माया पमनानी, किरण यादव, श्वेता पाण्डेय, रीना गोस्वामी और धर्म जागरण के अभय सिंह, भृगु अवस्थी, अमित तिवारी, राजेश मिश्रा, राजा जैसवानी, राजेश जिलारे, अन्नपूर्णा तिवारी, बबिता ताम्रकार, प्रदीप शर्मा, रामधन रजक, डॉक्टर ललित माखीजा, डॉक्टर देवेंद्र कौशिक,अरुणा दीक्षित, शोभा कश्यप, दीप्ति वाजपेयी और किरण मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

Next Story