छत्तीसगढ़

प्रेमी के मौत के बाद सदमे में थी प्रेमिका, पिया कीटनाशक

Nilmani Pal
5 Aug 2022 8:13 AM GMT
प्रेमी के मौत के बाद सदमे में थी प्रेमिका, पिया कीटनाशक
x
हालत नाजुक

कोरबा। नाबालिग प्रेमी के फांसी लगाने के बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की प्रेमी के मौत के बाद से ही सदमे में थी। जिसके कारण उसके घरवाले उसके निगरानी कर रहे थे। इस बीच उसे जैसे ही मौका मिला उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। अब लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की का बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग शादी की बात उठने से शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों काफी करीब हो गए थे। घरवालों ने भी यह फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी।

बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे।

इस बीच लड़की ने कीटनाशक पी लिया। रात का वक्त था इसलिए उस समय उसके पास कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया और उलटी करने लगी थी। यही आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Story