छत्तीसगढ़

प्रेमिका का तीन बार कराया गर्भपात, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Feb 2023 12:47 PM IST
प्रेमिका का तीन बार कराया गर्भपात, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। कवर्धा में युवती से दुष्कर्म के बाद तीन बार गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम जितेंद्र जंघेल 24 वर्ष निवासी संबलपुर के गंडई खैरागढ़ का रहने वाला है।

दरअसल, 21 फरवरी को थाना लोहारा में पीडिता ने शिकायत दर्ज कराई कि खैरागढ गंडई छुईखदान निवासी जितेन्द्र जंघेल के साथ 7 वर्षो से प्रेम संबंध था। पिछले 6 सालों से वो उसके गांव में आते जाते रहता था। इस दौरान शादी का झांसा देकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर ले गया और गांव के बाहर खेत में शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बीच पीड़िता 3 बार गर्भवती भी हुई और तीनों बार उसका गर्भपात रोपी ने कराया। अंतिम बार जब पीड़िता गर्भवती (प्रेगनेंट) हुई तो 25 जनवरी को आरोपी जितेन्द्र जंघेल द्वारा फिर से गर्भपात का गोली खिलाया और उसी दिन फिर से शारिरिक संबंध बनाया। पीड़िता की शिकायत पर थाना लोहारा मे अपराध 57/23 धारा 376,376(2)N भादवि के तहत दर्ज किया गया। आरोपी जितेन्द्र जंघेल को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त किया गया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Next Story