छत्तीसगढ़

प्रेमी के कब्जे से भागी प्रेमिका, 4 महीनों तक झेलती रही दरिंदगी

Nil dhankar
22 April 2025 10:48 AM IST
प्रेमी के कब्जे से भागी प्रेमिका, 4 महीनों तक झेलती रही दरिंदगी
x
छग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से दुष्कर्म जैसी वारदातों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन ख़बरें सामने आती है कि, नाबालिग को बहला फुसलाकर, बच्चियों को खिलौनों और अन्य चीजों का लालच देकर और युवतियों को शादी का झांसा देकर आरोपी अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला अंबिकापुर के दरिमा का है। यहां एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने युवती को अपने घर पर रखा था और 4 महीने तक लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा।

युवती जब भी उससे शादी के बारे में कहती तो वो उससे मारपीट करता। युवक की इन हरकतों से परेशान होकर युवती दरिमा थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story