छत्तीसगढ़

प्रेमी के घर प्रेमिका ने किया सुसाइड, प्रताड़ना से तंग आकर दे दी जान

Nil dhankar
14 Oct 2021 5:46 PM IST
प्रेमी के घर प्रेमिका ने किया सुसाइड, प्रताड़ना से तंग आकर दे दी जान
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

महासमुंद। प्रेमिका को शादी से इंकार करने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के घर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आरोपी युवक के खिलाफ प्रताडऩा से आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के टुहलू चौकी के ग्राम खैररटकला का है। कोमाखान थाना प्रभारी सिद्देश्वर प्रताप सिंह के मुताबिक खैरटकला निवासी पूर्णिमा सोनवानी ने 11 अक्टूबर को अपने प्रेमी पलसापानी निवासी सोनू उर्फ सोमनाथ सेन (20) के घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

खैरटकला निवासी मृतका के पिता रमेश्वर सोनवानी 11 अक्टूबर शाम चार बजे चौकी टुहलू आया और बताया कि उसकी बेटी पूर्णिमा सोनवानी दोपहर 1 बजे खाना खाकर घर से बिना बताए निकली थी, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पलसापानी में उसे तलाश करने गया तो पता चला कि गांव के सोनू उर्फ सोमनाथ सेन के घर में उसकी बेटी पूर्णिमा अपने दुपट्टा से सिलिंग पंखा में फांसी लगा ली है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका व सोनू के बीच प्रेम प्रसंग था। प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इससे प्रताडि़त होकर उसने जान दे दी। युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Next Story