छत्तीसगढ़

प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश

Nil dhankar
22 Nov 2021 4:59 PM IST
प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। सरकंडा के इमलीभाठा में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि तीन घंटे पहले युवती के प्रेमी ने फोन नहीं उठाने पर उससे मारपीट की थी। इससे नाराज युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गवाहों के बयान के बाद सरकंडा पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सरकंडा के इमलीभाठा में रहने वाली प्रीति अहिरवार मोहल्ले में रहने वाले युवक छोटू वैष्णव से बातचीत करती थी। युवक ने उसे एक मोबाइल भी दिया था। इससे दोनों के बीच बातचीत होती थी।

इस पर वह छोटू से मिलने के लिए सुलभ पीछे गई थी। वहां पर उसने फोन नहीं उठाने की बात को लेकर प्रीति से मारपीट की। इसके बाद प्रीति अपने घर लौट आई थी। घर में उसने अपने भाई के कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद उसका भाई शंकर वहां पर आया। उसने अपनी बुआ मीना से बहन के बारे में पूछा। इस पर उसने कमरे में होने की बात कही। बुआ मीना ने प्रीति को आवाज देकर कमरा खोलने कहा। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर शंकर दीवार कूदकर अंदर गया। वहां प्रीति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के बाद पुलिस ने छोटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story