छत्तीसगढ़

प्रेमिका पर किया हथौड़े से हमला, प्रेमी गिरफ्तार

Nilmani Pal
1 Jun 2023 10:38 AM GMT
प्रेमिका पर किया हथौड़े से हमला, प्रेमी गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर हथोड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। युवती इस हमले में गंभीर रुप से घायल हो गई। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिले के रेंगाखार थाना इलाके का है। यहां के रहने वाले किशन मंडावी का एक लड़की के साथ कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के ने नई बाइक खरीदी तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने गुस्से से प्रेमिका पर हथोड़े से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशन मंडावी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story