छत्तीसगढ़

युवती को प्रेमजाल में फसाया, प्रेमी गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Oct 2021 12:00 AM IST
युवती को प्रेमजाल में फसाया, प्रेमी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़: कुंवारा स्टूडेंट बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने वाला शादीशुदा युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ दिन युवती को साथ रखकर शोषण किया और फिर परिवार को मनाकर शादी करने के झांसा देकर उसे घर भेज दिया था।

महिला ने बताया कि मार्च 2019 में वह जहां काम करती थी वहां छातामुड़ा जूटमिल इलाके के इलेक्ट्रिशियन भुवनेश्वर साहू ने मोबाइल नंबर लिया और बात करने लगा। भुवनेश्वर ने खुद को कुंवारा बताया और कहा कि पढ़ाई के साथ काम भई करता है। उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। मई 2019 में रायगढ़ कोर्ट में ले जाकर नोटरी एग्रीमेंट से शादी भी कर ली। किराये मकान में डेढ माह तक रखकर संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद भुवनेश्वर ने उसे घर चलने जाने के लिए कहा और बोला कि परिजन को शादी के लिए मनाकर फिर ले जाएगा। भुवनेश्वर से एक लड़का भी हुआ। 22 जून 2020 को एक महिला ने उसे फोन किया और बताया कि भुवनेश्वर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story