छत्तीसगढ़

मिट्टी तेल से लड़की ने की अग्नि स्नान, सुसाइड की घटना से परिजन सदमे में

Nil dhankar
12 May 2024 5:14 PM IST
मिट्टी तेल से लड़की ने की अग्नि स्नान, सुसाइड की घटना से परिजन सदमे में
x
छग

दुर्ग। जिले के नंदनी थाना अंतर्गत गोढ़ी गांव में एक 19 साल की लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के हवाले किया गया। नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान विद्या श्रीवास के रूप में हुई है। वो दो बहन और एक भाई हैं। पिता खेती किसानी और मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पिता भी काम पर निकल गए थे। भाई खेलने गया था। विद्या घर पर अकेली थी। अचानक क्या हुआ उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को उठाया और अपने ऊपर छिड़कर खुद को आग लगा ली।

उसकी चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जब तक वो उसे बचाते वो पूरी तरह से जल गई थी। जो लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर विद्या को बाहर निकाला तो देखा कि वो जली हुई हालत में घर के अंदर पड़ी है। उसकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story