छत्तीसगढ़

तालाब में डूबी मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त बच्ची, मौत

Nil dhankar
25 Sept 2022 9:25 AM IST
तालाब में डूबी मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त बच्ची, मौत
x

दुर्ग। नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम अरसनारा में 4 साल की बच्ची की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि रायपुर निवासी नेहा यादव पिता उदय यादव उम्र 4 वर्ष अपनी दादी बिट्टू यादव और चाचा लखन यादव के साथ अपने रिश्तेदार श्रवण यादव निवासी अरसनारा के घर पितर कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

बच्ची बचपन से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी। गांव में वह खेलते-खेलते तालाब के किनारे चली गई। आशंका है कि इसी दौरान डूबने से बच्ची की मृत्यु हुई होगी।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story