छत्तीसगढ़

शौचालय गई छात्रा जिंदा जली

Nil dhankar
15 May 2022 12:17 PM IST
शौचालय गई छात्रा जिंदा जली
x
छग

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम दर्री में शौचालय के पास रखे पैरावट में आग लग गई। इससे शौचालय गई 12वीं की छात्रा की जलकर मौत हो गई। मृतका छात्रा का नाम खिलेश्वरी यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शौचालय के पास रखे पैरावट में लगी आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामला थाना खम्हारिया के ग्राम दर्री गांव का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर पैरावट में आग कैसे लगी।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story