छत्तीसगढ़
रायपुर में लड़की ने लड़के को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
Shantanu Roy
10 July 2025 7:15 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह घटना पुलिस लाइन क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक लड़की द्वारा एक लड़के को खुलेआम थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की गुस्से में लड़के से कहती नजर आ रही है- "तू मेरे को बहन बोला, कह कर पीट रही है?" वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की युवक के पास जाती है और आवेश में आकर थप्पड़ों की बौछार कर देती है। आसपास मौजूद लोग भी इस पूरी घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तविक विवाद का कारण क्या था। वीडियो में केवल लड़की के गुस्से और उसके आरोप की झलक मिलती है, लेकिन पूरे घटनाक्रम का संदर्भ अभी सामने नहीं आया है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल घटना की असली वजह का इंतज़ार है और यह देखना बाकी है कि पुलिस जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।
Tagsरायपुर थप्पड़ कांडलड़की ने मारा थप्पड़पुलिस लाइन रायपुरViral Slap VideoRaipur Girl Slaps BoySocial Media Viral Videoछत्तीसगढ़ न्यूजRaipur Latest Newsslap controversyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





